जौनपुर: खानापट्टी समेत आसपास के क्षेत्र में विद्युत विजिलेंस का छापा, बिजली चोरी में 4 लोग पकड़े गए
जौनपुर जिले में विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने खानापट्टी समेत आसपास के गांवों और बाजारों में सघन जांच अभियान चलाकर बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ सिंह और एसडीओ अजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने पहले खानापट्टी स्थित एक मैरिज हॉल के विद्युत कनेक्शन और उपभोग की जांच की। इसके बाद देवपुर, फिरोजपुर, भीलमपुर तथा बाजार क्षेत्र में अभ