बिंदकी: दपसौरा पंप कैनाल के समीप यमुना नदी में स्नान करते समय छात्र की डूबकर हुई मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र के अंतर्गत दपसौरा पंप कैनाल के समीप शनिवार को दिन में 3:30 बजे अंश कुमार उम्र 11 वर्ष पुत्र संत राम निषाद निवासी ग्राम गज्जा का डेरा अपने चार अन्य साथियों के साथ यमुना नदी में स्नान करने गया था तभी वह डूब गया। काफी प्रयास कर बाहर निकाला गया। एक चिकित्सक को दिखाया गया जिसने मौत होने की पुष्टि की। शव को पीएमके लिए भेजा गया।