बेल्थरा रोड: दुबई में फंसे बउल्डी गाँव के मजदूर की मौत, पत्नी ने 5 बेटियों के साथ पीएम और सीएम से शव मंगाने की गुहार लगाई
अपने परिवार का भविष्य संवारने के लिए दुबई गए उभांव थाना के बउल्डी गांव निवासी 45 वर्षीय हरे राम चौहान की दुबई में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर दुबई में है और परिजन उसे स्वदेश लाने के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं। मृतक की पत्नी ने रविवार की सुबह 8 बजे अपने 5 बेटियों के साथ PM-CM से गुहार लगाई।