फतेहाबाद में विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 248 यूनिट रक्तदान
फतेहाबाद। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की मंडलीय परिषद, फतेहाबाद मंडल द्वारा रविवार, 19 जुलाई को कान्हा वन ग्रीन्स (गार्डन), फतेहाबाद में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाजसेवियों, युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 248 यूनिट रक्तदान कर मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलीय परिषद के संरक्षकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस शिविर में फतेहाबाद एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग रक्तदान के लिए पहुंचे।
मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा द्वारा पूरे देश में एक साथ रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जिसके तहत फतेहाबाद में भी यह शिविर लगाया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है और इससे कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिलता है।
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को संस्था की ओर से अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. रामनिवास गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, मंडल मंत्री सचिन गुप्ता, प्रदीप शल्या, कृष्ण मुरारी सराफ, दिनेश चंद्र गुप्ता, मुकेश शल्या, उमाशंकर गुप्ता, संजय अनवरिया,सनी शल्या आकाश मोरोठी गौरव गुप्ता, सानू गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता, सहित मंडलीय परिषद के अनेक पदाधिकारी, समाजसेवी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 248 यूनिट रक्तदान के साथ यह शिविर समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण बना। का पार्ट 16
Agra, Agra | Jul 20, 2026