हनुमानगढ़: टाउन थाना क्षेत्र में युवक पर चाकुओं से जानलेवा हमला, जाति सूचक अपमान का आरोप, विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में एक युवक पर कथित रूप से चाकू से जानलेवा हमला कर जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर टाउन थाना पुलिस ने एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार चक 10 एचएमएच निवासी आत्मा सिंह पुत्र गुरनाम सिंह बाजीगर ने मुकदमा दर्ज करवाया है।