कांके: धुर्वा गोल चक्कर के पास अनियंत्रित कार सड़क से उतरी, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
Kanke, Ranchi | May 28, 2026 धुर्वा गोल चक्कर के पास गुरुवार दोपहर करीब दो बजे अनियंत्रित कार सड़क से उतर गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज होने की वजह से चालक ने अपना नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।