गायघाट: मणिपुर भुसरा के पास बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिरा, बाइक सवार बाल-बाल बचा
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मणिपुर भुसरा के पस अचानक बिजली का तार टूट कर बीच सड़क पर गिर पड़ा। घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। इस घटना में एक बाइक सवार बाल बाल बच गए। उन्हें हल्का करंट का झटका लगा। बताया जा रहा है चलती बाइक के कारण बाइक सवार बाल बाल बच गए