धमदाहा: अखरीटोला में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने पांच लोगों को रौंदा
धमदाहा :- पूर्णिया-टीकापट्टी एसएच-65 पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना धमदाहा थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत अखरीटोला की है, जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचल दिया।