लाडपुरा: कोटा नांता में 6 फीट के कोबरा से दहशत, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा; रंगबाड़ी में 7 फीट का धामन भी सुरक्षित काबू
Ladpura, Kota | May 2, 2026 नांता स्थित अग्रवाल पैलेस के सामने एक बाड़े में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब भैंस को चारा डालते समय एक काला साँप दिखाई दिया। अचानक साँप नजर आने से आसपास के रहवासियों में भय व्याप्त हो गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर लोगों में खासा डर देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साँप काफी बड़ा और फन फैलाने वाला था, जिस