दारू: सदर विधायक मनीष जयसवाल ने दारु प्रखंड में दो योजनाओं का किया शिलान्यास
सदर विधायक मनीष जायसवाल ने दारू प्रखंड अंर्तगत जिनगा एवं दारू में दो योजनाओं का शिलान्यास किया। बता दे कि डीएमएफटी मद अंर्तगत 11 लाख 86 हजार कि प्राकलित राशि से जिनगा में विवाह भवन का निर्माण होगा। वही दारू में ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत NH100 से पांडे टोला होते हुए दारूडीह नदी तक 92 लाख की प्राकलित राशि से 2.350 किलोमीटर कालीकरन सड़क का निर्माण किया जाएगा।