दारू: दारू थाने की पुलिस ने अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टर किए ज़ब्त
दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत सूचना के आधार पर थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी ने 5 अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जप्त किया। इस संदर्भ में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिदिन कई ट्रैक्टरों द्वारा अवैध तरीके से बालू कारोबार हो रहा है, इसे लेकर मैं भ्रमण में निकली जिसमें पांच बालू लदा ट्रैक्टर को जप्त कर थाने लाई हूं ।