दारू: दारू प्रखंड में नम आँखों से दी गयी मां को विदाई
दारु प्रखंड क्षेत्र के कई पूजा स्थलों से सरस्वती पूजा के दूसरे दिन मां सरस्वती को भक्तों ने नम आँखों से विदाई दी। प्रखंड के अधिकतर पूजा पंडालों मे स्थापित माता की प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार होने के कारण नही किया गया परंतु लगभग सरकारी व निजी विद्यालयों मे माता की प्रतिमा विसर्जित की गयी।