बरडीहा: लेभरी गांव के बहुरेंगे दिन, सड़क निर्माण की जगी आस, विधायक के निरीक्षण से ग्रामीणों में बढ़ी उम्मीद
बरडीहा प्रखंड के लेभरी गांव के लोगों की वर्षों से सड़क निर्माण की मांग पूरी होने वाली है। सड़क निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों को विधायक नरेश प्रसाद सिंह के आश्वासन के बाद नई उम्मीद मिली है। बता दें कि विश्रामपुर के विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने लेभरी गांव पहुंचकर प्रस्तावित सड़क का स्थल निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया।