बदायूं: बदायूं के कस्बा उझानी में दिखा ईद का चांद, लोगों ने एक-दूसरे को दी मुबारकबाद, तैयारियों में जुटे
Budaun, Budaun | Mar 20, 2026 बदायूं जनपद के कस्बा उझानी में शुक्रवार शाम पौने 6 बजे के आसपास आसमान में ईद का चांद दिखाई देने के साथ ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। चांद नजर आते ही मस्जिदों से एलान किया गया ।जिसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया, वहीं बाजारों में भी रौनक बढ़ गई।