हज़ारीबाग: महिलाओं ने खोजा प्याज भंडारण का देसी उपाय, नहीं लगेगी बिजली, नहीं होगा खर्च!
हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड के डांड पंचायत की महिलाओं ने प्याज, लहसुन और आलू के भंडारण का अनोखा देसी तरीका खोज निकाला है। महिलाओं ने बांस और रस्सी की मदद से घर में ही देसी कोल्ड स्टोरेज तैयार किया है, जिसमें बिना किसी खर्च के 6 से 7 महीने तक प्याज सुरक्षित रखा जा रहा है।महिलाओं का कहना है कि इस तकनीक से प्याज सड़ता नहीं है और सही समय पर बेचने से अच्छा मुना