लाडपुरा: भीमगंज मंडी थाना इलाके के खेड़ली फाटक में युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती, उपचार जारी
Ladpura, Kota | Apr 24, 2026 कोटा शहर के भीमगंज मंडी थाना इलाके में खेड़ली फाटक में युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर घायल हो गया जिसको एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस से शुक्रवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार लकी मेहरा पुत्र घनश्याम को लाल बाई के चौक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया जिसको एमबीएस अस्पताल लाया गया जहाँ उसका इसीयू में उपचार चल रहा है