घोसी: घोसी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ₹25000 का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
घोसी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब ₹25000 का इनामी बांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में एसडीपीओ 2 संजीव कुमार ने बताया कि एसटीएफ की मदद से घोसी पुलिस ने सुजातपुर गांव का रहने वाला पप्पू यादव को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार के ऊपर हत्या,हत्या का प्रयास,डकैती, लूट समेत अन्य मामले दर्ज है।