चित्तौड़गढ़: गोरा बादल स्टेडियम में अधूरे पड़े निर्माण कार्य को पूरा करवाने को लेकर खिलाडियों ने नगर परिषद आयुक्त को दिया ज्ञापन
गोरा बादल स्टेडियम में अधूरे पड़े निर्माण कार्य को पूरा करवाने के लिए शहर के खिलाड़ियों ने नगर परिषद आयुक्त को सौपा आज मंगलवार को ज्ञापन । खिलाड़ियों ने ज्ञापन में बताया कि गोरा बादल स्टेडियम शहर का एकमात्र ऐसा स्टेडियम है, जहां पर जिला लेवल स्टेट लेवल के खिलाड़ी प्रैक्टिस करते है। परंतु अभी स्टेडियम की हालत सही नहीं है ,सुधारने की नगर परिषद से मांग की है।