सहारनपुर: पीएम नरेंद्र मोदी का सहारनपुर दौरा, मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम जारी, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (14 अप्रैल) दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे दौरे पर आ रहे हैं। उनका विस्तृत मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम सोमवार शाम 6:00 बजे जारी हो गया है। सुबह 10:20 बजे दिल्ली से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे, फिर 10:30 बजे जॉलीग्रांट से गणेशपुर (सहारनपुर) रवाना होंगे। सुबह 11 बजे गणेशपुर से डाट काली मंदिर के लिए निकलेंगे।