फारबिसगंज शहर के कॉलेज चौक स्थित 'माँ शारदे लाइब्रेरी' के प्रांगण में शुक्रवार को चार बजे सवर्ण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रोफेसर क्रांति कुँवर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित यूजीसी (UGC) बिल पर गंभीर चर्चा की गई।