हमीरपुर: टेढ़ा गांव में बेमौसम बारिश से किसानों का गेहूं जलमग्न, खरीद तेज कराने की मांग की
क्षेत्र के टेढ़ा स्थित गल्ला मंडी में बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। यहां पचखुरा क्षेत्रीय सहकारी समिति द्वारा की जा रही सरकारी खरीद में देरी के चलते किसानों का गेहूं पिछले करीब एक माह से खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। गुरुवार को हुई अचानक बारिश के कारण मंडी में रखा लगभग 30 प्रतिशत गेहूं पानी में भीगकर जलमग्न हो गया, जिससे किसानों को भारी नु