सिकंदरा: सूर्या ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग अभियान, तेज हॉर्न और संदिग्ध वाहनों की हुई जांच, पुलिस बल रहा मौजूद
सिकंदरा कस्बे में रविवार शाम करीब 6 बजे सूर्या ओवरब्रिज के नीचे उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों तथा संदिग्ध भारी वाहनों की सघन जांच की। चेकिंग के दौरान कई भारी वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों, सुरक