आगरा: ई रिक्शा चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त को पालीवाल पार्क के पास से किया गिरफ्तार, ई रिक्शा सहित अन्य सामान बरामद
Agra, Agra | Apr 15, 2024 आगरा की थाना हरी पर्वत पुलिस ने ई रिक्शा चोरी की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को पालीवाल पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस ने इसे गस्त के दौरान प्राप्त सूचना पर गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 1 ई रिक्शा, 7 चाबी एवं अन्य सामान बरामद किया गया है।