तिर्वा: तिर्वा में गैस सिलेंडर आपूर्ति और महंगाई को लेकर सपा का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
Tirwa, Kannauj | Apr 24, 2026 पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता तिर्वा कस्बे में एकत्र हुए और पैदल व साइकिल मार्च निकालते हुए विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कई कार्यकर्ता गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे और सरकार विरोधी नारे लगाये