पंचकूला: सेक्टर 6 पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा - साइबर फ्रॉड होने पर डायल करें हेल्पलाइन नम्बर 1930
सेक्टर 6 पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 डायल करें। उन्होंने कहा कि लोग किसी भी प्रकार के लालच में ना आए, किसी अनजान व्यक्ति से ओटीपी शेयर ना करें। ईडी, सीबीआई या पुलिस अधिकारी बताकर साइबर फ्रॉड पैसे ऐंठते हैं।