बनमनखी: वाहन जांच के दौरान 8 लीटर देसी शराब के साथ दो लोगों को किया गया गिरफ्तार
बनमनखी थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान 8 लीटर देसी शराब और एक मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बनमनखी थाना क्षेत्र के काझी वार्ड संख्या-03 निवासी विजय कुमार एवं सैली ऋषि के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की तस्करी एवं बिक्री के उद्देश्य से शराब ले जाई