अनूपपुर: पयारी से लौटते समय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल, अनूपपुर रेफर
पयारी गांव से लौटते समय पालमनी महरा अपनी माता कुमरमती महरा को बाइक से घर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक उनकी माता बाइक से गिर गईं। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिनमें नाक और कान से खून बहना और मुंह से उल्टियाँ शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद कुमरमती महरा को कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया ।