अरवल: सदर अस्पताल अरवल में मरीजों को मिली नई सुविधा, दवा वितरण व्यवस्था हुई आधुनिक
Arwal, Arwal | May 29, 2026 सदर अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नवनिर्मित दवा वितरण कक्ष-सह-प्रतिक्षालय शुरू किया गया। लगभग 14.40 लाख रुपये की लागत से तैयार इस व्यवस्था में आधुनिक टोकन डिस्प्ले सिस्टम और पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया गया है, जिससे मरीजों को लंबी कतार में खड़े रहने की परेशानी से राहत मिलेगी।