टीकमगढ़: साइबर सुरक्षा की सीख: रचनात्मकता का सम्मान- एसपी ने साइबर सुरक्षा पर उत्कृष्ट पेंटिंग बनाने वाले बच्चों को किया पुरस्कृत
इस अवसर पर टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक एवं संदेश पारक पेंटिंग्स का अवलोकन करते हुए उनकी रचनात्मक सोच, सामाजिक संवेदनशीलता एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता की सराहना की। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट एवं संदेशपरक पेंटिंग बनाने वाले बच्चों को गिफ्ट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।