मांट: यमुना एक्सप्रेस वे पर कार को आयशर केन्टर ने मारी टक्कर, कार सवार तीन लोग घायल
Mat, Mathura | Apr 21, 2026 मंगलवार सुबह चार बजे करीब नोएडा से आगरा की ओर जा रहे एक आयशर केन्टर ने पहले एक अज्ञात वाहन में टक्कर मार दी ,उसके बाद आगे चल रही कार में टक्कर मार दी,जिससे कार सवार शकुंतला देवी,योगेश और दीपक निवासी टेकनपुर ग्वालियर मध्य प्रदेश घायल हो गए,जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी नोहझील भेजा गया