रफीगंज: बस स्टैंड के पास बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का उद्घाटन, विकास को मिलेगा रफ्तार
रफीगंज शहर के बस स्टैंड के पास बैंक ऑफ़ बड़ौदा की नई शाखा का उद्घाटन विधिवत फीता काटकर मंगलवार को किया गया। बैंक ने यहां अपनी 67वीं शाखा का शुभारंभ किया है। इस नई शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि पटना अंचल के महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख सुब्रत कुमार स्वाई ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों को गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया