कैराना: बारात में मारपीट के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | Jul 11, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला आलदरम्यान निवासी ऊषा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि 9 जुलाई की शाम करीब पांच बजे उसका पुत्र विशाल पड़ोस में ललित के मामा की बारात में गया था। आरोप है कि तभी मोहल्ले के ही कपिल, निखिल, रोली व विकास लाठी-डंडेलेकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।