ग्वालियर गिर्द: कांबिंग गश्त में 245 वारंटी पकड़े गए, शहर भर में आधी रात के बाद अभियान शुरू
शहर में पुलिस ने कांबिंग गस्त के दौरान 245 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।SP धर्मवीर सिंह के निर्देश पर शहर के सभी थानों की पुलिस ने देर रात कांबिग गस्त का अभियान चलाया और फरार वारंटी, हिस्ट्रीशीटर पर शिकंजा कसने के साथ सिर्फ एक रात में ही 245 वारंटियों की गिरफ्तारी होना बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है।ग्वालियर पुलिस ने यह अभियान 12-13अप्रैल की दरमियानी रात चलाया