कुरडेग: कुरडेग पुलिस ने 10 प्रतिबंधित मवेशी के साथ पिकअप वाहन को किया जप्त, तस्कर हुए फरार
कुरडेग पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार की सुबह 8:00 बजे 10 प्रतिबंधित गोवंशीय मवेशी के साथ पिकअप वाहन को जप्त कर लिया ।थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर चेकिंग लगाया, लेकिन तस्कर आधे रास्ते में ही गाड़ी को छोड़कर जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए जिसकी जांच जारी है।