गोरखपुर: स्वच्छ भारत मिशन के तहत गोरखपुर की गोलघर से निकल गया रेड स्पॉट मुक्त अभियान
स्वच्छ भारत मिशन के तहत गोरखपुर के गोलघर से रेड स्पॉट मुक्त अभियान निकल गया। जिसमें लोगों को जागरुक करते हुए कहा गया कि लोग इधर-उधर थूकना बंद करें जो खुले में थूकते हैं उस शहर में गंदगी फैलती है, जो सुन्दरीकरण हुआ है वह भी खराब हो जाता है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है जिससे गोरखपुर स्वच्छ रहे।