खगौल: दानापुर गैस वेंडर हत्याकांड: घटनास्थल पर पहुंचे पटना वेस्ट एसपी, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
दानापुर थाना क्षेत्र के बिस्किट फैक्ट्री मोड़ के पास बीते रात्रि गैस वेंडर की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पटना वेस्ट एसपी भानु प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला प्रतीत हो रहा है। घटना में शामिल आरोपी की पहचान कर ली गई है। इस स