शुक्रवार 2 बजे उद्यानिकी महाविद्यालय छिंदवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की प्रभारी एवं प्रभारी डीन डॉ.शिखा शर्मा ने आज छात्र-छात्राओं को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पं.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाते हुए उनके प्रेरणादाई जीवन, विचार और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।