शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र स्थित बाईपास पर शुक्रवार को कोयले से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रक पलटने से सड़क पर कोयला फैल गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया