मीरगंज पुलिस ने नववर्ष के अवसर पर लोगों से शांति और सुरक्षा बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 1 जनवरी को सबेया फील्ड स्थित पिकनिक स्थल पर किसी भी तरह की तेज रफ्तार बाइक चलाने, लहेरिया कट लगाने, स्टंट करने अथवा कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।