ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर: हनुमान के कंधों पर निकले राम-लक्ष्मण, परशुराम चल समारोह में गूंजा शहर
ग्वालियर की सड़कों पर रविवार शाम भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा कि हर कोई बस देखता रह गया… अचलेश्वर मंदिर से निकले भगवान परशुराम चल समारोह में जब हनुमान अपने कंधों पर राम-लक्ष्मण को लेकर आगे बढ़े, तो पूरा माहौल जयकारों से गूंज उठा। शाम करीब 7 बजे निकली इस भव्य शोभायात्रा ने शहर को पूरी तरह भगवामय कर दिया।