कांके: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से साधु के वेश में ठगी करने वाले दो ठग गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Oct 28, 2024 रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से सोमवार शाम करीब पांच बजे साधु के वेश में ठगी करने वाले दो ठगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार ठग को साधु के वेश में एक महिला से पैसा और सोने की चैन आदि ठगने का प्रयास करते समय रंगे हाथ पकड़ लिया गया।