बांसवाड़ा: शहर के हरदेव जोशी रंगमंच में कांग्रेस पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठ का सम्मेलन, कार्यकारिणी का स्वागत और अभिनंदन किया गया
शहर के हरदेव जोशी रंगमंच में कांग्रेस पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठ का सम्मेलन बुधवार को आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष हर सहाय यादव ने कहा कि आगे भविष्य ओबीसी वर्ग का है उन्होंने कहा कि जानबूझकर राजस्थान सरकार पंचायत राज के चुनाव नहीं करवा रही है और इसके लिए बहाना ओबीसी आरक्षण को बनाया जा रहा है जिला अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अर्जुन सिंह मौजूद रहे।