खोदावंदपुर: उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मसूराज के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप, आरोपी हिरासत में
उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मसूराज के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार अनळ पर स्कूल की कई छात्राओं ने गुरुवार को दोपहर करीब बारह बजे छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। छात्राओं के साथ प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा गलत हड़कत किए जाने की घटना की सूचना मिलते ही अभिभावकों एवं ग्रामीणों का हुजूम विद्यालय परिसर पहुंच गया।