बहादुरगढ़: गांव निलोठी के पास गुड़गांव माइनर में मिला युवक का अर्धनग्न शव
इसकी सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। आसपास के एरिया में उसकी पहचान के प्रयास शुरू किए, मगर उसकी पहचान नहीं हो पाई। शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि शव पीछे से बह कर आया हो। देखने में शव 2 से 3 दिन पुराना प्रतीत होता है। मृतक की उम्र 30-35 वर्ष