बरवाडीह: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए बरवाडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
बरवाडीह :- आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने को लेकर रविवार को बरवाडीह थाना परिसर में अंचलाधिकारी लवकेश सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।