मऊरानीपुर: रानीपुर से कोचिंग गई युवती रहस्यमय तरीके से लापता, मां ने युवक समेत कई पर लगाया बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर चौकी इलाके में कोचिंग के लिए घर से निकली एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक समेत कुछ अन्य लोगों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। मां की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।