छोटी सरवन: छोटी सरवन कस्बे में भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया, शोभायात्रा भी निकाली गई
छोटी सरवन कस्बे में सोमवार को भगवान महावीर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कस्बे में स्थित जैन मंदिर में विविध धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।जैन समाज के लोगों ने भगवान की पूजा अर्चना की और इसके बाद सोमवार को मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।इसमें भगवान महावीर की भव्य झांकी भी सजाई गई। बैंड बाजे के साथ नाचते गाते जैन समाज के लोग शोभायात्रा निकाली गई।