हंडिया: पिता की हत्या कर शव गाड़ने वाले बेटे को किया गया गिरफ्तार
उतरांव थाना क्षेत्र में पिता की हत्या कर शव घर के पीछे गाड़ने वाले आरोपी बेटे विजय कुमार यादव उर्फ छोटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर फावड़ा व बांस का डंडा बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिता अधिक काम कराते थे, जिससे नाराज होकर उसने हत्या कर दी थी। शुक्रवार 04 बजे मिली जानकारी।