जशपुर: आस्ता में असामाजिक तत्वों ने प्राचीन हिंदू मंदिर की प्रतिमा तोड़ी और झंडा जलाया, VHP ने कड़ी कार्रवाई की मांग की
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक प्राचीन हिंदू मंदिर में धार्मिक झंडा जलाने और भगवान की प्रतिमा को खंडित करने की घटना सामने आई है. सोमवार की सुबह 7 बजे जब स्थानीय पूजा करने के लिए पहुंचे तो दृश्य देखकर वह काफी आहत हुए. जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद भी मौके पर पहुंचा, उन्होंने आक्रोश जताते हुए पुलिस से अज्ञात असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की. सोमवार