फतेहाबाद: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के पांचवे माइलस्टोन पर आत्महत्या करने पहुंची महिला को यूपीडा और पुलिस ने समझा-बुझाकर घर भेजा
Fatehabad, Agra | Dec 24, 2025 आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के पांचवें माइल स्टोन पर डोकी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला अपने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने के लिए पहुंच गई। इस दौरान यूपीड़ा के कर्मचारियों की निगाह उस महिला पर पड़ी तथा उससे बातचीत की। मामले की जानकारी होते ही डौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा महिला को समझा बुझाकर घर भेज दिया।